इस खबर पर छात्रा के भाई के तमाम साथी छात्र मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। वे परिवार के साथ खड़े थे। भीड़ में से अभी तक पोस्टमार्टम न कराने की बात सामने आ रही थी। देर रात तक पुलिस व प्रॉक्टर उन्हें समझाने के प्रयास में लगे थे। सीओ तृतीय सर्वम सिंह के अनुसार अभी परिवार से एकांत में बात करने का प्रयास किया जा रहा है। कुछ परिजन मुरादाबाद से चल दिए हैं। फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए यहां भाई व उनके साथियों को समझाया जा रहा है। मगर अभी तक आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है।
साथी छात्रा से भी बातचीत का हो रहा प्रयास
पुलिस ने प्रॉक्टर टीम की मदद से उसके कमरे की साथी छात्रा का नाम पता भी ले लिया है। उससे भी बातचीत का प्रयास हो रहा है। वह दीपावली पर घर गई है। तब से नहीं आई है। हो सकता है कि उसके पास ऐसी कोई जानकारी हो, जो इस आत्महत्या के कारण को स्पष्ट कर सके।
यूपीएससी की तैयारी कर रही थी छात्रा
पुलिस को पड़ताल में छात्रा के कमरे से काफी नोट्स और किताबें मिली हैं। यूपीएसएसी के भी नोट्स मिले हैं। इससे माना जा रहा है कि छात्रा पढ़ाई में अच्छी थी। वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी।