फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू: सर सैयद डे आज, घोड़ा-बग्घी से गुलिस्तान-ए-पार्क पहुंचेंगे न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह

Sat, 17 Oct 2026 01:30 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सत्यवीर सिंह और भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला (केरल) के प्रधानाचार्य रियर एडमिरल एस. एम. उरूज अतहर होंगे। गुजरात के केपी समूह के संस्थापक अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक डॉ. फारुक जी. पटेल विशेष अतिथि होंगे।
विज्ञापन
एएमयू संस्थापक सर सैयद अहमद खान - फोटो : एएमयू आधिकारिक वेबसाइट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एएमयू संस्थापक सर सैयद अहमद खान की जयंती शनिवार को मनाई जाएगी। मुख्य अतिथि सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह होंगे। वह वीसी लॉज से घोड़ा-बग्घी से गुलिस्तान-ए-पार्क पहुंचेंगे।

विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सत्यवीर सिंह और भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला (केरल) के प्रधानाचार्य रियर एडमिरल एस. एम. उरूज अतहर होंगे। गुजरात के केपी समूह के संस्थापक अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक डॉ. फारुक जी. पटेल विशेष अतिथि होंगे।

कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह छह बजे यूनिवर्सिटी की मस्जिद में कुरआन ख्वानी से होगी। सुबह सात बजे सर सैयद की मजार पर चादरपोशी की जाएगी। इसके बाद सुबह 9:30 बजे सर सैयद हाउस में उनके लेखन और पुस्तकों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। पुस्तक लोकार्पण समारोह भी आयोजित होगा। मुख्य समारोह सुबह 10:45 बजे गुलिस्तान-ए-पार्क में शुरू होगा।
विज्ञापन


इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय सर सैयद अमेरिका की जॉर्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के प्रमुख इस्लामी दार्शनिक एवं विद्वान प्रो. हुसैन नस्र को सर सैयद उत्कृष्टता पुरस्कार देंगे। कर्नाटक के गुलबर्गा स्थित ख्वाजा एजुकेशन सोसाइटी (खोजा/ख्वाजा एजुकेशन सोसाइटी, गुलबर्गा) को राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें