एएमयू के स्कूल महानिदेशालय के निदेशक प्रो. असफर अली खान ने 8 दिसंबर को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वह पिछले आठ साल से कार्यरत थे। उनकी जगह उप निदेशक प्रो. तहसीन कुदसिया को निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है।
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. असफर अली ने मई 2017 में निदेशक की कुर्सी संभाली थी। लंबे समय तक जिम्मेदारी संभालने के बाद प्रो. असफर अली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफा मंजूर करने के लिए गुजारिश भी की थी।
प्रो. असफर ने बताया कि साढ़े आठ साल से बतौर निदेशक काम कर चुके थे। अब नई टीम काम करेगी। हालांकि, यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर ने उनके खिलाफ शिकायतें भी की थीं। प्रो. असफर की जगह प्रो. तहसीन नई निदेशक होंगी, जिन्हें राष्ट्रीय अकादमियों की फेलोशिप से सम्मानित किया गया है।