फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वाधिक स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के चलते एएमयू को देश में तीसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) को सर्वाधिक स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में शिक्षा प्रदान करने के लिए देश की सरकारी व निजी यूनिवर्सिटी में तीसरा स्थान मिला है। यह स्थान इंडिया टुडे की रैंकिंग में मिला है। कुछ दिनों पहले यूनिवर्सिटी को टाइम्स हॉयर एजूकेशन लंदन ने उच्च स्थान दिया था।
विज्ञापन

इंडिया टुडे की रैंकिंग के अनुसार, कुल 2000 अंक में से एएमयू को 1718.6 अंक मिले हैं। इस रैंकिंग में सबसे अधिक स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में शिक्षा प्रदान करने के आधार पर एएमयू को 90 स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों सहित तीसरी रैंक प्रदान की गई है, जबकि गत तीन वर्षों में सबसे अधिक पेटेंट प्राप्त करने वाले विश्वविद्यालयों में एएमयू को चौथा स्थान दिया गया है। साथ ही इंडिया टुडे बेस्ट लॉ कॉलेज की रैंकिंग में एएमयू के विधि संकाय को 11वां स्थान प्रदान किया गया है। कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी शिक्षकों व छात्रों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह उनके ही प्रयासों का फल है और आगे भी उनके प्रयत्नों व कड़ी मेहनत से ही विश्वद्यिालय को सफलता की बुलंदी प्राप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें