फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: रक्षाबंधन पर मायके आई थी युवती, शादी से नाखुश प्रेमी ने घर में घुसकर उतारा मौत के घाट

Sun, 02 Aug 2020 09:26 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
मृतिका आरती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गांधी पार्क क्षेत्र के नगला माली में रविवार तड़के एक सिरफिरे ने छत पर मां-बहनों संग सो रही नवविवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी युवती से शादी के पहले से प्रेम करता था और वह उसकी इस शादी से खफा था। परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल, आरोपी फरार है। पुलिस ने उसके पिता व चाचा को हिरासत में ले लिया है। युवती के ससुराल वाले भी अलीगढ़ आ गए हैं। 

विज्ञापन


नगला माली निवासी रामवीर सिंह के छह बच्चे हैं। तीन जुलाई को चौथे व पांचवें नंबर की बेटी आरती (20) और वंदना (18) की शादी बुलंदशहर के स्याना गांव के दो अलग-अलग परिवारों में की थी। पुलिस जांच के अनुसार, आरती को सासनी गेट के अवतार नगर की गली-5 में रहने वाला कौशल कोली पहले से जानता था। आरती के घर के पीछे कौशल के चाचा सौदान का घर है। कौशल उसे पसंद भी करता था और शादी करना चाहता था। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की भी चर्चा है। परिवार वालों को इस बात की भनक हुई तो उन्होंने आरती की शादी कर दी। इस बात से वह खफा हो गया। 

आरती और वंदना के 29 जुलाई को रक्षाबंधन के चलते मायके आने की खबर उसे लग गई। रविवार तड़के अपने चाचा के घर की छत से होते हुए आरती की छत पर आया। यहां आरती, वंदना और सबसे छोटी बहन लवली व उनकी मां सुधा सो रही थीं। कौशल का पैर वंदना के पैर पर रखा गया। इससे वह जाग गई। वंदना ने शोर मचा गया। इसी बीच कौशल आरती के सिर में गोली मारकर भाग गया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस आरती को लेकर जिला अस्पताल गई। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरती के पिता रामवीर की ओर से कौशल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने उसके चाचा व पिता को हिरासत में ले लिया है। देर रात तक उनसे पूछताछ जारी रही।
विज्ञापन


त्योहार पर घटना से मायके से लेकर ससुराल वाले तक सन्न
आरती के पति विशाल निवासी स्याना बुलंदशहर को जैसे ही मामले की जानकारी हुई वह परिवार सहित अलीगढ़ आ गया। घटना को सुनकर वह दंग रह गया। भाई सुभाष और सुरेंद्र रक्षाबंधन से एक दिन पहले राखी बांधने आई बहन की इस प्रकार की हुई हत्या को लेकर सदमे में हैं। मां सुधा का हाल बुरा है। बहन वंदना और लवली भी रो-रोकर बदहवास हैं।

बोला-मेरी नहीं तो किसी की नहीं...और मार दी गोली
अलीगढ़। बहन वंदना ने बताया कि कौशल अंधेरे में छत पर आया था। वह ठीक से देख नहीं पाया। इसके चलते उसका पैर टकरा गया, जिससे आंख खुल गई। आंख खुलते ही शोर मचा दिया। कोई कुछ समझा पाता इससे पहले कौशल ने बोला कि मेरी नहीं तो किसी की नहीं होने दूंगा और बहन आरती के सिर में तमंचे से गोली मार दी। बहन को गोली की आवाज सुनकर मां और लवली भी जाग गए। दोनों बहन को संभालने और वह खुद कौशल को दबोचने के लिए भागी। मगर, वह हाथ से छूटकर फरार हो गया।

इधर, कौशल को लेकर लवली व वंदना ने यह भी बताया कि आरती की शादी होने के बाद कौशल ने अपने चाचा के घर आना कम कर दिया था। मगर, शनिवार को दिन में उसे देखा। इसके बाद शाम को भी वह नजर आया। रात को फिर एक बार छत पर दिखा। वह बहन से बात करने की कोशिश में था। ऐसा पहली बार था कि वह अपने चाचा के यहां पूरे दिन रहा हो। पुलिस इस बात से अंदाजा लगा रही है कि कौशल ने दिन में ही आरती की हत्या की ठान ली थी। तमंचे का इंतजाम करने के बाद वह आरती को अकेला पाकर उसकी हत्या करने की फिराक में था।

- आरती की हत्या के संबंध में उसके पिता रामवीर की ओर से कौशल के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। जानकारी मिली है कि कौशल आरती से प्रेम करता था। शादी होने से वह खफा था। घटना के सभी पहलुओं पर जांच जारी है। शव पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया है। - पंकज श्रीवास्तव, सीओ द्वितीय

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें