फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो. कय्यूम बने श्रीनगर के क्लस्टर विश्वविद्यालय के कुलपति

विज्ञापन
प्रो. कय्यूम हुसैन। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के फैकल्टी ऑफ लाइफ साइंसेज के पूर्व डीन व बायो केमिस्ट्री के वरिष्ठ प्रोफेसर व शोधकर्ता प्रोफेसर कय्यूम हुसैन को तीन साल के लिए जम्मू-कश्मीर स्थित श्रीनगर के क्लस्टर विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलाधिपति व जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने आदेश जारी किया है। एएमयू के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने प्रो. कय्यूम हुसैन को इस नए पद के लिए बधाई दी है।
विज्ञापन

बदायूं जिले के ककराला निवासी प्रो. कय्यूम ने एएमयू से बीएससी (रसायन विज्ञान आनर्स), एमएससी और एमफिल किया है। वर्ष 1987 में उन्होंने बायो केमिस्ट्री में पीएचडी की। वह वर्ष 1987 में व्याख्याता के रूप में एएमयू के जैव रसायन विभाग में नियुक्त हुए। वर्ष 1997 में रीडर व वर्ष 2005 में प्रोफेसर बने।
प्रो. कय्यूम ने इंस्टीट्यूट ऑफ बायोप्रोसेस इंजीनियरिंग, टेक्निकल यूनिवर्सिटी ऑफ कैसरस्लाटर्न, जर्मनी में डीएएडी की फेलोशिप (2008-2009) पर कार्य किया और जर्मनी एकेडमिक एक्सेंचेंज कार्यक्रम के तहत यूनिवर्सिटी आफ कोंसटींज जर्मनी में भी (1992-1994) फेलो रहे। जाजान यूनिवर्सिटी, सऊदी अरब में वह प्रोफेसर और कॉलिज ऑफ एप्लाइड मेडिकल साइंसेज में क्लीनिकल बायो केमिस्ट्री के कोआर्डिनेटर (1992-1994) भी रहे।
विज्ञापन

वह मलयेशिया के पुत्रा विश्वविद्यालय में जैव प्रौद्योगिकी संकाय में बाहरी परीक्षक भी रहे हैं। प्रो. कय्यूम अमेरिकन केमिकल सोसाइटी और सोसाइटी ऑफ केमिकल इंडस्ट्री, यूके के मानद सदस्य रहे हैं। उन्हें शिक्षण और अनुसंधान का 36 वर्ष का अनुभव है। उन्होंने 20 पीएचडी शोध छात्रों का मार्गदर्शन किया भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें