फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से मुकाबले के लिए नगर निगम फिर तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए नगर निगम फिर तैयार है। सोमवार से महानगर में दस दिन के लिए विशेष स्वच्छता (सैनिटाइजेशन) अभियान शुरू होने जा रहा है। इस कार्य में 550 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लगाया जा गया है।
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से सोमवार से दस दिवसीय विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके अंतर्गत महानगर के प्रमुख मार्गों, धार्मिक स्थल, अस्पताल, मलिन बस्ती एवं बाजार आदि को स्वच्छ किया जाएगा। सभी सैनेटरी वार्ड में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और कोरोना कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा।
शनिवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर नगर आयुक्त प्रेमरंजन सिंह ने अभियान का रोड मैप तैयार किया है। नगर आयुक्त ने आठ नोडल अधिकारी को नामित किया है। शहरी क्षेत्र की जिम्मेदारी सहायक नगर आयुक्त राजबहादुर सिंह एवं सिविल लाइन क्षेत्र की जिम्मेदारी उप नगर आयुक्त राजकिशोर प्रसाद को सौंपी है। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त को सुपर नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त प्रेमरंजन सिंह ने कहा कि शहरवासियों के साथ मिलकर कोरोना से लड़ेंगे और हराएंगे। सभी लोग दो गज की दूरी, मास्क एवं स्वच्छता का पालन कर कोरोना को हराने में सहयोग करें। स्वच्छता अभियान सुबह 7 से 10 बजे के बीच चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें