फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू में कक्षा 10 व 12 की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस संक्रमण के लगातार बढ़ रहे प्रकोप को देखते हुए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के स्कूलों में चल रही कक्षा 10 और 12 सीनियर सेकेंडरी बोर्ड की शेष परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के परीक्षा कंट्रोलर मुजीब उल्लाह जुबेरी ने कहा कि शेष परीक्षाओं की अगली तिथि अभी तय नहीं है। बृहस्पतिवार को जारी नोटिस में उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर नए सिरे से परीक्षा की तारीखों की घोषणा की जाएगी। साथ ही उन्होंने सभी छात्रों से घरों को लौट जाने का परामर्श दिया है।
इससे पहले विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा मौलाना आजाद लाइब्रेरी को छात्रों के लिए बंद कर दिया गया था। साथ ही 15 अप्रैल से जेएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी सेवाओं को भी बंद कर दिया गया था ताकि मेडिकल कॉलेज में कम से कम भीड़ रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी कार्यालयों में दैनिक कामकाज के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बिना मास्क के किसी को परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कार्यालय में प्रवेश से पहले सैनिटाइजेशन किया जाएगा। सामाजिक दूरी का पालन करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। विश्वविद्यालय परिसर में बाहरी लोगों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है।
छात्रों से घर लौट जाने की अपील
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्वविद्यालय के आवासीय हॉल में रह रहे छात्रों से अपील की है कि वह अपने अपने घरोें को चले जाएं। इसके बाद भी छात्रों का रवैया उदासीन है। इसको देखते हुए एएमयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष सलमान इम्तियाज ने पत्र लिखकर सभी छात्रों से अपील की है कि वह मौके की नजाकत को देखते हुए घरों के लिए रवाना हो जाएं। क्योंकि महामारी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें