फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: इंतजामिया के कब्जे में अभी भी है नगर निगम की 50 बीघा जमीन, खाली कराने की चल रही तैयारी

Thu, 01 May 2025 01:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ नगर निगम ने एएमयू के कब्जे से 80 साल पुरानी 41 बीघा जमीन मुक्त कराई। नगला पटवारी में गाटा संख्या 63 में 20 हेक्टेयर यानी 18 हजार वर्गमीटर और गाटा संख्या 65 में 30 बीघा यानी 27 हजार वर्ग मीटर जमीन अभी भी एएमयू के कब्जे में है। इस जमीन की लागत करीब डेढ़ अरब रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
एएमयू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभी भी अलीगढ़ नगर निगम की 50 बीघा जमीन एएमयू के कब्जे में है। इस भूमि को मुक्त कराकर नगर निगम अपने स्वामित्व में लेने को प्रयासरत है। निगम का भू संपत्ति विभाग अभिलेख एकत्रित कर इस जमीन को भी कब्जा मुक्त कराने में जुट गया है।

विज्ञापन


शहर के क्वार्सी थाना क्षेत्र के नगला पटवारी में नगर निगम की करीब 90 बीघा जमीन है। जिस पर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) का 1945 से कब्जा है। यह जमीन रही तो निगम के नाम मगर इसका उपयोग निगम नहीं कर रहा है। अब निगम ने अपनी सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने का अभियान शुरू किया। इसमें एमएयू के कब्जे वाली नगला पटवारी की जमीन को मुक्त करा लिया गया। 

मगर यहीं नगला पटवारी में ही गाटा संख्या 63 में 20 हेक्टेयर यानी 18 हजार वर्गमीटर और गाटा संख्या 65 में 30 बीघा यानी 27 हजार वर्ग मीटर जमीन अभी भी एएमयू के कब्जे में है। इस जमीन की लागत करीब डेढ़ अरब रुपये बताई जा रही है। भू संपत्ति विभाग के विजय गुप्ता ने बताया कि एएमयू के कब्जे से नगर निगम की सभी जमीनों को मुक्त कराया जाएगा।

नगला पटवारी में अभी भी एएमयू के कब्जे में नगर निगम की करीब 50 बीघा जमीन है। इस जमीन को भी कब्जा मुक्त कराने के लिए अभिलेख एकत्रित किए जा रहे हैं। आने वाले माह में इन जमीनों को भी कब्जा मुक्त करा लिया जाएगा। सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।-विनोद कुमार, नगर आयुक्त, नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें