फरवरी 2024 को भमोला के पास यूनिवर्सिटी की भूमि पर एएमयू के पूर्व चांसलर सैयदना मुफद्दल सैफ उद्दीन के तीसरे और सबसे छोटे बेटे शहजादा हुसैन बुरहान उद्दीन ने फार्मेसी इंस्टीट्यूट की इमारत की आधारशिला रखी थी। तीन एकड़ में इंस्टीट्यूट का निर्माण कार्य चल रहा है। यह दो मंजिला इमारत होगी।
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के फार्मेसी इंस्टीट्यूट की इमारत जून में बनकर तैयार होगी। 2025-26 शैक्षिक सत्र में फार्मेसी इंस्टीट्यूट के नए भवन में पढ़ाई शुरू होने की उम्मीदें जग गई हैं।
विज्ञापन
फरवरी 2024 को भमोला के पास यूनिवर्सिटी की भूमि पर एएमयू के पूर्व चांसलर सैयदना मुफद्दल सैफ उद्दीन के तीसरे और सबसे छोटे बेटे शहजादा हुसैन बुरहान उद्दीन ने फार्मेसी इंस्टीट्यूट की इमारत की आधारशिला रखी थी। तीन एकड़ में इंस्टीट्यूट का निर्माण कार्य चल रहा है। यह दो मंजिला इमारत होगी। इमारत में आधुनिक, फातिमी और यूनिवर्सिटी वास्तुकला पिरोई जाएगी। एएमयू के पीआरओ उमर पीरजादा ने बताया कि फार्मेसी इंस्टीट्यूट से उन विद्यार्थियों को बहुत फायदा पहुंचेगा, जो स्वास्थ्य क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। निर्माण कार्य प्रगति पर है। यूनिवर्सिटी के बिल्डिंग विभाग के प्रभारी प्रो. इजहार फारूकी ने बताया कि जून में इमारत बनने की पूरी संभावना है। इसके बाद पढ़ाई शुरू हो जाएगी।