फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू : 10 जुलाई से आनलाइन परीक्षाएं

Fri, 03 Jul 2020 07:34 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
एएमयू - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के दूरस्थ शिक्षा केंद्र के सभी पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट तथा बीएलआईएस कोर्सेज के लगभग 700 छात्र व छात्राओं के लिये शिक्षा सत्र 2019-20 की वार्षिक परीक्षाएं 10 जुलाई से आनलाइन होने जा रही हैं।
विज्ञापन



केंद्र के निदेशक प्रो. नफीस अहमद अंसारी ने बताया कि यह परीक्षाएं क्यूरियो आनलाइन एग्जामिनेशन सिस्टम द्वारा होंगी। छात्र व छात्राएं अपने डेस्कटॉप, लैपटॉप अथवा एंड्रायड मोबाइल फोन की सहायता से परीक्षा में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि छात्रों को इस परीक्षा प्रणाली से अवगत कराने के लिये मॉक परीक्षाएं कराई जा रही हैं।  ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें