फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू मेडिकल प्रवेश परीक्षा रद

Fri, 29 May 2015 01:48 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय एग्जीक्यूटिव काउंसिल ने संदेह के घेरे में आई एमबीबीएस/बीडीएस संयुक्त प्रवेश परीक्षा को रद कर दिया है। अब यह परीक्षा अगस्त 2015 के पहले सप्ताह में फिर से आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। ईसी सदस्यों ने उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश से इस मामले की जांच कराने का भी निर्णय लिया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि एएमयू की एमबीबीएस/बीडीएस संयुक्त प्रवेश 26 अप्रैल 2015 को परीक्षा देश के 11 शहरों के 79 केंद्रों पर आयोजित की गई थी, जिसमें 42 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा परिणाम घोषित करने की तैयारी चल रही थी कि इसी बीच केरल के कोझीकोड के फरुक कॉलेज केंद्र से सामान्य श्रेणी के कुल 70 सीटों में से 37 प्रतिशत से अधिक सीटों पर छात्रों के चयन ने हड़कंप मच गया। टॉप 100 की प्रतीक्षा सूची में भी करीब 11 लड़के यहां के बताए जा रहे थे। इसी केंद्र से एक परीक्षार्थी कुछ साल पहले पकड़ा गया था। यह मामला कोझीकोड के स्थानीय थाने में दर्ज है। बताया जाता है कि जो लड़का पकड़ा गया था, वह दूसरे के बदले एग्जाम दे रहा था। परीक्षा कराने गए अधिकारियों ने तत्कालीन कुलपति प्रो. पीके अब्दुल अजीज से इसकी शिकायत भी की थी। इस वर्ष हुई मेडिकल प्रवेश परीक्षा में कुलपति जमीरउद्दीन शाह ने हाईटेक संचार माध्यम का उपयोग कर गड़बड़ी की आशंका जतायी थी, जिस पर आनन-फानन 23 मई को एएमयू ईसी की इमरजेंसी मीटिंग में इस मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गयी। एएमयू परीक्षा कंट्रोलर प्रो. जावेद अख्तर ने बताया कि एमबीबीएस/बीडीएस संयुक्त प्रवेश परीक्षा पूर्व में आयोजित सभी केंद्रों पर आयोजित होगी। वहीं अभ्यर्थी भी इसमें शामिल होंगे, जो पिछली बार शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें