गांव रसूलपुर निवासी सत्यवीर सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह ने गांव जरारा एक व्यक्ति से पैंतालीस सौ रुपये प्रति बीघा के हिसाब से 28 बीघा खेत बाकी पर लिया था। उसमें बाजार में स्थित एक दुकान से बीज खरीदकर बाजरे की फसल बो दी। दो माह खूब मेहनत कर खेत की सिंचाई करता रहा।
जब बाजरे की बाल आई तो उस पर बाजरा नहीं था जिसे देख किसाने के होश उड़ गए। किसान का आरोप है कि जट्टारी रोड स्थित दुकानदार ने छल फरेब किया है। उसे नकली बीज दिया गया।
उसने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को पत्र भेजकर नकली बीज देने वाले की शिकायत कर न्याय दिलवाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि न्याय न मिला तो वह आत्महत्या करने में भी गुरेज नहीं करेगा।