फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: यूनिवर्सिटी ने जारी किए दिशा-निर्देश, लाइब्रेरी से हॉस्टल तक न जाएं अकेले, समूह में आएं-जाएं

Tue, 25 Apr 2023 02:38 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एएमयू प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि रात में लाइ्ब्रेरी से हॉस्टल आने के लिए तीन-चार के समूह में विद्यार्थी आएं। कुत्तों को पकड़वाने के लिए संबंधित विभाग के संपर्क में इंतजामिया है। 
विज्ञापन
एएमयू विश्वविद्यालय - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) परिसर में कुत्तों के हिंसक होने पर प्रॉक्टर ने विद्यार्थियों के बचाव के लिए दिशा-निर्देश जारी किए। रात में मौलाना आजाद लाइब्रेरी से हॉस्टल तक विद्यार्थियों को समूह में आना चाहिए और समूह में ही जाना चाहिए।

विज्ञापन


अप्रैल में कुत्तों के हमले में एक डॉक्टर की जान चली गई, जबकि एक शोधार्थी पर कुत्तों ने जानलेवा हमला कर दिया। बड़ी मुश्किल से उसने एमएम हॉल के कॉमन रूम में जाकर जान बचाई। आरसीए में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले कई विद्यार्थी कुत्तों की जद में आ चुके हैं। 

कुत्तों को पकड़ने के लिए नगर निगम ने अभियान चलाया, जिसमें आठ-नौ कुत्ते पकड़े गए थे। कुत्तों के हमलों से बचाव के संबंध में प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद वसीम अली ने बताया कि रात में लाइ्ब्रेरी से हॉस्टल आने के लिए तीन-चार के समूह में विद्यार्थी आएं। कुत्तों को पकड़वाने के लिए संबंधित विभाग के संपर्क में इंतजामिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें