फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू छात्रों के साथ है सपा : अखिलेश

Tue, 08 May 2018 02:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात करते अज्जू इसहाक व अन्य स्थानीय सपाई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पूर्व सीएम एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उनकी पार्टी सदैव हिंदू मुस्लिम एकता की प्रतीक रही है। ऐसी किसी भी कोशिश को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा, जिसमें लोगों को आपस में बांटा जा रहा हो। जनता को समझना होगा कि भाजपा आपस में उनको बांट कर मुख्य मुद्दों से ध्यान भटका रही है। 
विज्ञापन


गरीब, मजदूर, किसान और युवाओं से किए गए वादे भाजपा पूरे नहीं कर पाई है। एएमयू के छात्र उच्च शिक्षित एवं जागरूक हैं वह भाजपा की साजिश को नाकामयाब कर देंगे। पूर्व सीएम ने कहा कि एएमयू से पहले यही भाजपा सरकार बीएचयू में भी लाठीचार्ज करा चुकी है।

सपा इसकी कड़े शब्दों में निंदा करती है। उन्होंने ये बातें पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इसहाक के साथ गए प्रतिनिधि मंडल से कहीं। 

सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इसहाक ने बताया कि दिल्ली में कार्यरत एएमयू ओल्ड ब्वायज एसोसिएशन के पदाधिकारियों को साथ लेकर वह पूर्व सीएम एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से दिल्ली में मिले। उनको एएमयू में 2 मई से जारी पूरा घटनाक्रम बताया।
विज्ञापन


प्रतिनिधि मंडल ने अखिलेश यादव को ज्ञापन देकर तीन प्रमुख मांगें उठाई। जिसमें निर्दोष छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, एएमयू छात्रों पर हमलावर हुए उपद्रवियों पर एनएसए के तहत कार्रवाई करने, पुलिस की एकतरफा कार्रवाई पर जांच कर कठोर कार्रवाई करने की मांग शामिल हैं। पूर्व सीएम ने भरोसा दिलाया कि वह छात्रों के साथ हैं। भाजपा की साजिश को पूरा नहीं होने देंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें