अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अधीन अलीगढ़ स्थित सभी संस्थान एवं कार्यालय सितंबर महीने के प्रत्येक शनिवार और रविवार को बंद रहेंगे। यह निर्णय उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अंतर्गत लिया गया है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार अब्दुल हमीद, आईपीएस द्वारा जारी सूचना के अनुसार यह बंदी कोविड-19 के बढ़ते ख़तरों से बनी परिस्थितियों के अंतर्गत की जा रही है।
सूचना के अनुसार चिकित्सा सेवा, सफाई, बिजली, पानी, आवासीय हॉल सेवा, सेंट्रल आटोमोबाइल वर्कशॉप, टेलीफोन, केन्द्रीय प्रशासनिक कार्यालय, प्रॉक्टर कार्यालय, कंप्यूटर सेंटर तथा एएमयू गैस एजेंसी आदि आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मचारी संबंधित अधिकारियों के निर्देशानुसार कार्य करेंगे।