फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: कैंपस में घुसपैठ करने वाले रडार पर, जुटा रहे गोपनीय जानकारी, फिर होगी कार्रवाई

Tue, 16 Dec 2025 05:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एएमयू छात्रों के स्तर से कुछ गोपनीय शिकायतें की गई हैं, जिनमें उल्लेख किया गया है कि एएमयू के हॉस्टलों में अपराधियों की नियमित आवाजाही रहती है। इनमें वीएम हॉल व एमएच हॉल के दो कमरों का उल्लेख है।
विज्ञापन
एएमयू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय परिसर में बाहरियों व अपराधियों की घुसपैठ की गोपनीय शिकायतों को पुलिस व इंतजामिया ने गंभीरता से लिया है। इसे लेकर गोपनीय ढंग से हॉस्टलों में शरण पाने वाले अपराधियों व उन्हें शरण देने वालों के विषय में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन


साथ में यह भी देखा जा रहा है कि अपराध के बाद जेल से जमानत पर आने वाले अपराधियों की गतिविधियां किस तरह की हैं, उसी के अनुसार इन सभी पर कार्रवाई के संकेत हैं। एएमयू छात्रों के स्तर से कुछ गोपनीय शिकायतें की गई हैं, जिनमें उल्लेख किया गया है कि एएमयू के हॉस्टलों में अपराधियों की नियमित आवाजाही रहती है।

इनमें वीएम हॉल व एमएच हॉल के दो कमरों का उल्लेख करते हुए उनमें अनाधिकृत रूप से बाहरियों के रहने का उल्लेख है, जिन पर हथियार से लेकर नशा उत्पाद तक लाने व डराने धमकाने वाली पोस्ट सोशल मीडिया पर डालने का उल्लेख है। इन शिकायतों पर पुलिस के साथ-साथ एएमयू इंतजामिया तक गंभीर है।
विज्ञापन


इस क्रम में शिकायत में उल्लेखित नाम वाले अपराधियों के विषय में जानकारी जुटाई जा रही है। उनकी वर्तमान गतिविधियां, शरण पाने के स्थान, शरण देने वालों के नाम पते तक जुटाए जा रहे हैं। यह काम बेहद गोपनीय ढंग से किया जा रहा है, ताकि जब शिकंजा कसा जाए तो साक्ष्यों के साथ कार्रवाई हो। शिकायतों में उल्लेखित अपराधों व उनसे जुड़े सभी पक्षों का विवरण भी जुटाया जा रहा है, ताकि उनसे जुड़े लोगों से भी जानकारी जुटाई जा सके। इस विषय में सीओ तृतीय सर्वम सिंह यही कहते हैं कि हमारी ओर से निगरानी व जांच कराई जा रही है।

हमारा टीमें इस मुद्दे पर बेहद गंभीर हैं। लगातार निगरानी की जा रही है। बाहरियों के विषय में जानकारी जुटाकर उन पर कार्रवाई की जाएगी।-प्रो.वसीम अली, प्रॉक्टर, एएमयू

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें