फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए हॉकी टीम न जाने के मामले ने पकड़ा तूल, अनुशासन समिति तक पहुंचा मामला

Tue, 09 Dec 2025 04:50 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स देश का एक बहुत बड़ा आयोजन है। एएमयू की टीम के न पहुंचने से न सिर्फ यूनिवर्सिटी की खेल पहचान को धक्का लगा है, बल्कि खिलाड़ियों के भविष्य पर भी सवाल उठे हैं।
विज्ञापन
हॉकी - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एएमयू से खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए जयपुर जाने वाली हॉकी टीम के अंतिम समय में न जाने का मामला तूल पकड़ चुका है। यूनिवर्सिटी की प्रतिष्ठा पर ठेस पहुंचने के चलते कमेटी ने पूरे प्रकरण को अनुशासन समिति के पास भेज दिया है।

विज्ञापन


टीम के न जाने के पीछे गुटबाजी, आपसी मतभेद और समन्वय की कमी रही। खिलाड़ियों के बीच गुटबाजी और चयन प्रक्रिया को लेकर असंतोष के चलते टीम जयपुर के लिए रवाना ही नहीं हो सकी, जो गेम्स कमेटी के लिए सिरदर्द बन गया है।

दरअसल, खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स देश का एक बहुत बड़ा आयोजन है। एएमयू की टीम के न पहुंचने से न सिर्फ यूनिवर्सिटी की खेल पहचान को धक्का लगा है, बल्कि खिलाड़ियों के भविष्य पर भी सवाल उठे हैं। प्रतिभाग करने से खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र मिलता, जो उनके कॅरिअर में काम आता। मगर ऐसा नहीं हो सका।
विज्ञापन


इस संबंध में गेम्स कमेटी के सचिव प्रो. सैयद अमजद अली रिजवी ने बताया कि पूरे प्रकरण को अनुशासन समिति के पास भेज दिया गया है। समिति हॉकी टीम के खिलाड़ी, प्रशिक्षक और हॉकी क्लब के अध्यक्ष से पूछताछ करेगी। उनकी जांच आख्या पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें