फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी: नौ साल बाद गेम्स कमेटी को मिलेगा नया सचिव, छह प्रोफेसर के नाम सुर्खियों में

Tue, 09 Dec 2025 04:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

नए सचिव की राह में छह प्रोफेसर के नाम सुर्खियों में हैं। वर्ष 1878 में क्रिकेट क्लब की स्थापना हुई थी। कमेटी की जिम्मेदारी प्रो. कर्नल एम हैदर खान, प्रो. एमबी मिर्जा पर रही। वर्ष 1951 से प्रोफेसर को तीन साल तक के लिए सचिव बनाने की परंपरा शुरू हुई। कमेटी में 10 खेल क्लब हैं।
विज्ञापन
एएमयू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एएमयू की गेम्स कमेटी को नौ साल बाद नया सचिव मिलेगा। गेम्स कमेटी के सचिव प्रो. सैयद अमजद अली रिजवी 15 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। वह नौ साल से इस पद पर हैं। पिछले 18 साल से सचिव पद पर चिकित्सा क्षेत्र के प्रोफेसर काबिज हैं। इस बार यह परंपरा टूट सकती है।

विज्ञापन


नए सचिव की राह में छह प्रोफेसर के नाम सुर्खियों में हैं। वर्ष 1878 में क्रिकेट क्लब की स्थापना हुई थी। कमेटी की जिम्मेदारी प्रो. कर्नल एम हैदर खान, प्रो. एमबी मिर्जा पर रही। वर्ष 1951 से प्रोफेसर को तीन साल तक के लिए सचिव बनाने की परंपरा शुरू हुई। कमेटी में 10 खेल क्लब हैं।

ये हैं दावेदार

  1. प्रो. बृजभूषण सिंह ने एलएनसीपीई, ग्वालियर से स्नातक, स्नातकोत्तर और एम.फिल. की उपाधि प्राप्त की और एएमयू से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। वह एक दिसंबर 1992 से शारीरिक शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं।
  2. प्रो. जमीरउल्लाह खान ने एएमयू से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने नई दिल्ली में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 के आयोजन में अपनी सेवाएं दीं। वे एक उत्कृष्ट मुक्केबाज रहे हैं। वह एथलेक्टिक्स क्लब के अध्यक्ष हैं।
  3. प्रो. जीएस हाशमी ने किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ, भारत के दंत चिकित्सा विज्ञान संकाय से स्नातक (बीडीएस) की उपाधि प्राप्त की है। वह हॉकी क्लब के अध्यक्ष हैं।
  4. प्रो. वासिफ मोहम्मद अली जेएन मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में कार्यरत हैं। वह राइडिंग क्लब के अध्यक्ष हैं।
  5. प्रो. शाह आलम मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष हैं। उन्होंने सीएसडब्ल्यूबी, नई दिल्ली में फैमिली काउंसलर, पंजाब पुलिस अकादमी फिल्लौर में फैकल्टी और क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान अजमेर में छात्र परामर्शदाता के रूप में कार्य किया।
  6. डॉ. जमील अहमद ने वर्ष 1998 में जेएनएमसी से एमबीबीएस 2003 में डिप्लोमा इन चाइल्ड हेल्थ (डीसीएच) और 2006 में जेएनएमसी से एमडी फार्माकोलॉजी की डिग्री प्राप्त की है। वह जिमखाना क्लब के अध्यक्ष हैं।

अब तक गेम्स कमेटी सचिव 

विज्ञापन
विज्ञापन

नाम                         कार्यकाल
प्रो. एसएम ताहिर रिजवी 1951-1953
प्रो. अबरार मुस्तफा खान 1954-1965
प्रो. एम. उमरुद्दीन 1964-1967
प्रो. फखरुद्दीन अहमद 1967-1972
प्रो. हमीदुल हसन 1973-1975
प्रो. इशरत एम. फारूकी 1976-1978
प्रो. एम. शहाबुद्दीन अहमद 1978-1981
प्रो. असलम कदीर 1981-1986 व 2000-2001
प्रो. नसीम अंसारी 1986-1989
प्रो. सुल्तान अख्तर 1989-1991
प्रो. फरीद गनी 1991-1992
प्रो. के. एम. शमसुद्दीन 1992-1993
प्रो. मोहम्मद इलियास 1993-1995
प्रो. राशिद हयात सिद्दीकी 1995-1996
प्रो. जाफर रज़ा जैदी 1996-1997
प्रो. एस. तारिक जिलानी 1997-2000
प्रो. अबसार मुस्तफा खान 2001-2007
प्रो. तारिक मंसूर 2007-2014
प्रो. मोहम्मद शोएब जहीर 2014-2017
प्रो. सैयद अमजद अली रिजवी 2017-अभी तक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें