फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंसा में घायल छात्र को एएमयू ने दी नौकरी, केमिस्ट्री विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर बनाया 

Mon, 23 Dec 2019 08:47 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
विज्ञापन
AMU
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने मानवीय आधार पर एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विश्वविद्यालय में गत 15 दिसंबर की रात हुई हिंसा में घायल पीएचडी के छात्र मोहम्मद तारिक को रसायन विभाग में एडहॉक पर असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्तकिया है।
विज्ञापन


पीएचडी छात्र मोहम्मद तारिक जेआरएफ  और नेट उत्तीर्ण हैं। 15 दिसंबर को हुए बवाल में उनके हाथ में गंभीर चोट आई थी। दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। कुलपति लगातार उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी लेते रहे। अब मो. तारिक को एम्स से छुट्टी दे दी गई है। साइंस फैकल्टी के डीन तथा केमिस्ट्री विभाग के चेयरमैन से परामर्श के बाद यह नियुक्ति की गई है, जो तत्काल प्रभाव से प्रभावी हो गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें