फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैक मूल्यांकन में एएमयू को ए ग्रेड मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की समीक्षा में 3.24 के संचयी ग्रेड प्वाइंट औसत (सीजीपीए) के साथ ए ग्रेड दिया गया है। ग्रेडिंग की वैधता पांच साल तक रहेगी। नैक टीम 29, 30 नवंबर व एक दिसंबर को एएमयू में मूल्यांकन करने आई थी।
विज्ञापन

जुलाई 2017 में नैक द्वारा शुरू किए गए संशोधित प्रत्यायन एवं आंकलन फ्रेमवर्क के अनुसार मान्यता पर आधारित है, जो मान्यता प्रक्रिया में एक स्पष्ट प्रतिमान बदलाव का प्रतिनिधित्व करती है और इसे आईसीटी सक्षम, निष्पक्ष, पारदर्शी, माप योग्य और मजबूत बनाती है। एएमयू के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने बताया कि ए ग्रेड हमारे शिक्षकों व छात्रों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। एएमयू की शिक्षण व अनुसंधान में अग्रणी होने की निरंतर प्रतिबद्धता का परिचायक है। उन्होंने कहा कि उच्च स्तरीय प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ हम आगे बढ़ते रहेंगे। एएमयू कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में भी उत्कृष्टता प्राप्त करता रहा है, जो भारत में सर्वश्रेष्ठ सार्वजनिक विश्वविद्यालयों में से एक के रूप में इसकी प्रतिष्ठा को मजबूत बनाता है।
आईक्यूसी के निदेशक प्रो. असद उल्लाह खान ने बताया कि एएमयू ने पिछले चक्र ग्रेडिंग सिस्टम में पांच बिंदुओं वाले पैमाने की तुलना में सात अंकों के पैमाने पर 4 में से 3.24 लगभग 81 प्रतिशत स्कोर किया है। उन्होंने कहा कि संपूर्ण नैक मूल्यांकन को दो भागों अर्थात मात्रात्मक मैट्रिक्स (क्यूएनएम) और गुणात्मक मैट्रिक्स (क्यूआईएम) में विभाजित किया गया था, जिसका नैक पीयर टीम द्वारा अलग-अलग मूल्यांकन किया गया था। केवल 0.02 अंक अर्थात 0.5 प्रतिशत से ए स्कोर प्राप्त करने से चूक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें