फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू के पूर्व छात्र को ऑस्ट्रेलिया के विश्वविद्यालय ने लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र और ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में इंजीनियरिंग के वरिष्ठ प्रोफेसर सैयद हसन मसूद को स्वाइनबर्न विश्वविद्यालय ने लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया है ।
विज्ञापन

उन्हें यह पुरस्कार उनकी महत्वपूर्ण उपलब्धियों, अनुसंधान और शिक्षण सेवाओं के लिए दिया गया है। प्रोफेसर मसूद ने 1973 में एएमयू के जाकिर हुसैन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में प्रथम स्थान हासिल किया था।
वह 1988 में ऑस्ट्रेलिया में पहुंचकर स्वाइनबर्न विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग विभाग में शामिल हुए। 1993 में स्वाइनबर्न विश्वविद्यालय में एडवांस मैन्युफैक्चरिंग में पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम शुरू करने में प्रोफेसर मसूद का महत्वपूर्ण योगदान था। वे 26 साल से पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोग्राम के कोऑर्डिनेटर हैं। प्रोफेसर मसूद थ्रीडी प्रिंटिंग के क्षेत्र में भी प्रसिद्ध शोधकर्ता और एकेडमिक लीडर हैं। प्रोफेसर मसूद ने इस उपलब्धि के बाद कहा है कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का छात्र होने पर उन्हें बेहद गर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें