फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6200 फीट ऊंची चोटी पर एएमयू का झंडा 

Sat, 30 Mar 2019 01:37 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
एएमयू माउंटेनिंग क्लब के सदस्य। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
एएमयू हाइकिंग एंड माउंटेरिंग क्लब के 21 सदस्यीय छात्राओं के दल ने 6200 फीट ऊंची चोटी पर चढ़कर एएमयू का झंडा फहराया। यह कार्य उन्होंने सहस्रधारा (उत्तराखंड) में आयोजित एडवेंचर माउंटेरिंग कोर्स के दौरान किया। एक सप्ताह का कोर्स करने के बाद शुक्रवार को टीम एएमयू वापस आ गई है। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने टेंट पिचिंग, बोल्ड रिंग, रिवर क्रासिंग, रैपेलिंग, जमारिग हाइट गैनिंग आदि से जुड़ी जानकारी हासिल की।
विज्ञापन


क्लब के इंस्ट्रक्टर मो. शहाब खान ने बताया की कैंप में सफल प्रतिभागियों को बेसिक कोर्स के लिए तैयार किया जाएगा। एएमयू गेम्स कमेटी के सचिव प्रो. सैय्यद अमजद अली रिज़वी व अध्यक्ष डा. खुर्रम ने छात्राओं की कामयाबी पर बधाई दी है।

पीरियड एंड आफ सेंटेंस की टीम का स्वागत
आस्कर विजेता मूवी पीरियड एंड आफ  सेंटेंस की टीम के आगमन पर अपने आवास पर कांग्रेस पार्टी के महासचिव आगा यूनुस व उनकी पत्नी जरीना आगा ने स्वागत किया। टीम में नायिका स्नेहा, सुमन, शबाना व सभी लोगों आगा के परिवार के समय काफी समय तक चर्चा की। इस दौरान महिलाओं के उत्थान व सम्मान पर भी चर्चा की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें