फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का डर : एएमयू की प्रवेश परीक्षाएं स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते 22 मार्च को होने वाली कक्षा 6 और 29 मार्च को होने वाली कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा स्थगित कर दी है। एएमयू के परीक्षा कंट्रोलर के मुताबिक, नई तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी। जबकि विश्वविद्यालय में पहले से निर्धारित अन्य परीक्षाएं पूर्व घोषित तारीख के मुताबिक ही होंगी। परीक्षाओं में उम्मीदवारों को एक दूसरे से एक मीटर की दूरी पर बैठाया जाएगा। साथ ही स्टाफ को घर से काम करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को विश्वविद्यालय के प्रशासनिक ब्लॉक के कांफ्रेंस हॉल में कुलपति प्रो. तारिक मंसूर की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें डीन, प्रिंसिपल, प्रोवोस्टों व अन्य अधिकारियों के साथ परामर्श किया। बैठक में तय हुआ कि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होने वाली सभी कोचिंग कक्षाएं स्थगित रहेंगी। विदेश से लौटने वाले सभी छात्रों और शिक्षकों को अन्य लोगों से दूर रखने के लिये 14 दिनों की विशेष वेतनयुक्तछुट्टी प्रदान की जाएगी। उन्हें घर से ही कार्य करने का परामर्श दिया गया है। इसके अतिरिक्तजो छात्र अपने घर जाना चाहते हैं, उन्हें सुरक्षात्मक उपायों के साथ घर जाने की अनुमति दी जाएगी।
डीएसडल्यू प्रो. मुजाहिद बेग ने छात्रों को सलाह दी है कि डायनिंग हाल में खाने के समय 50 से अधिक छात्र एक साथ जमा न हों तथा कर्मियों के बीच उचित दूरी रखें। उन्होंने कहा कि डायनिंग हाल में खाने के समय में बढ़ोत्तरी की जाएगी। सभी आवासीय हालों में सेनेटाइजर के सेट उपलब्ध कराए जायेंगे। प्रो. बेग ने कहा कि छात्र हाल से बाहर न जाएं तथा भीड़भाड़ वाली जगहों से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें