साइबर ठग ने एक मोबाइल नंबर की व्हाट्सएप डीपी पर डीआईजी रेंज प्रभाकर चौधरी का फोटो लगाकर लोगों से रुपये मांगे गए हैं। इंडियन ऑयल शर्मा ब्रदर्स के यूपीआईडी नंबर विजय नंदन से 14 अक्तूबर को दो हजार व तीन हजार रुपये डलवा लिए गए।
अलीगढ़ के डीआईजी रेंज प्रभाकर चौधरी की फोटो व्हाट्सएप डीपी पर लगाकर साइबर ठगों ने व्यापारियों से रुपये मांगे हैं। जानकारी मिलने पर तत्काल साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए सर्विलांस की मदद से जांच शुरू कर दी गई है। बता दें कि इसी तरह पूर्व में डीआईजी के नाम से कोतवालों को धमकाने के मामले में दो आरोपी जेल भेजे गए थे।
विज्ञापन
यह मुकदमा डीआईजी रेंज कार्यालय के निरीक्षक देवेंद्र कुमार की ओर से साइबर थाने में दर्ज कराया गया है। इसमें उल्लेख है कि साइबर ठग ने एक मोबाइल नंबर की व्हाट्सएप डीपी पर डीआईजी रेंज प्रभाकर चौधरी का फोटो लगाकर लोगों से रुपये मांगे गए हैं।
इसी क्रम में इंडियन ऑयल शर्मा ब्रदर्स के यूपीआईडी नंबर विजय नंदन से 14 अक्तूबर को दो हजार व तीन हजार रुपये डलवा लिए गए। बाद में जब विजय नंदन को शक हुआ तो उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। अब साइबर थाना पुलिस ने व्हाट्सएप नंबर व यूपीआईडी नंबर के आधार पर आरोपियों की जानकारी जुटना शुरू कर दिया है। एसपी क्राइम ममता कुरील के अनुसार जल्द आरोपी पकड़े जाएंगे।