फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: नियमितीकरण की मांग पर एएमयू कर्मचारियों ने भरी हुंकार

विज्ञापन
एएमयू। - फोटो : Archive
विज्ञापन
एएमयू के गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने लंबे समय से कार्यरत अस्थायी, एडहॉक और दैनिक कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को आवाज बुलंद की। कर्मचारियों ने टेक्निकल स्टाफ एसोसिएशन क्लब से मार्च करते हुए बाब-ए-सैयद तक पैदल मार्च निकाला।
विज्ञापन

बाब-ए-सैयद पर कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से सेवा दे रहे कर्मचारियों के नियमितीकरण के मुद्दे को आगामी कार्यकारी परिषद की साधारण बैठक के एजेंड में विधिवत शामिल किया जाए। वर्षों से विश्वविद्यालय की सेवा करने के बावजूद कर्मचारियों के भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। नियमितीकरण का मुद्दा उनके लिए केवल नौकरी की स्थिरता ही नहीं, बल्कि सम्मान और भविष्य की सुरक्षा से भी जुड़ा है।

कर्मचारियों ने कहा कि वह अपने अधिकारों और न्यायसंगत मांगों के लिए लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से आवाज उठाते रहेंगे और नियमितीकरण की मांग को मजबूती से आगे बढ़ाएंगे। टेक्निकल स्टाफ एसोसिएशन के पूर्व महासचिव व फेडरेशन ऑफ सेंट्रल यूनिवर्सिटीज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेहान अहमद ने कुलपति को संबोधित ज्ञापन प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद नवेद खान को सौंपा। पैदल मार्च में निसार अहमद, अनीस शाह, मसूद रास, वसीम अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें