फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: खोजी रिफाइनरियों से फैलने प्रदूषण को दूर करने की नई तकनीक, सर्फैक्टेंट्स तकनीक का हुआ परीक्षण

Tue, 06 Jan 2026 05:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पेट्रोलियम प्रदूषण में पाए जाने वाले पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन विशेष रूप से खतरनाक माने जाते हैं और यह कैंसरजनक होते हैं। अध्ययन के बाद सर्फेक्टेंट तकनीक विकसित की गई।
विज्ञापन
एएमयू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिफाइनरी से निकलने वाले ऑयल स्लज में मौजूद पेट्रोलियम हाइड्रोकार्बन, भारी धातु और विषैले तत्व मिट्टी और भूजल को लंबे समय तक प्रदूषित कर सकते हैं। पर्यावरण के लिए खतरा बन रही इस समस्या का समाधान अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के पेट्रोलियम अध्ययन विभाग के वैज्ञानिकों ने सर्फैक्टेंट्स तकनीक के जरिये खोज निकाला है। भारी धातु और विषैले तत्वों को इस तकनीक जरिये दूर किया जा सकता है।

विज्ञापन


इस तकनीक पर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. नजम सरदार की देखरेख में शोधार्थी मुगीस अहमद ने शोध किया है। शोध में पाया गया कि रिफाइनरी, पाइपलाइन लीकेज, तेल परिवहन के दौरान होने वाले रिसाव और तेल युक्त अपशिष्ट के कारण मिट्टी और जलस्रोतों में गंभीर प्रदूषण फैलता है। इससे मिट्टी की जैविक संरचना प्रभावित होती है और सूक्ष्मजीव मर जाते हैं। फसलों की वृद्धि रुक जाती है।

पेट्रोलियम प्रदूषण में पाए जाने वाले पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन विशेष रूप से खतरनाक माने जाते हैं और यह कैंसरजनक होते हैं। अध्ययन के बाद सर्फेक्टेंट तकनीक विकसित की गई। इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि ये मिट्टी में मौजूद हानिकारक नैफ्थलीन, फिनैंथ्रीन और पाइरीन को प्रभावी ढंग से घोलकर हटाने में सक्षम हों।

शोध में यह भी सामने आया कि मिश्रित सर्फैक्टेंट्स प्रणाली न केवल प्रदूषक तत्व की घुलनशीलता बढ़ाती है, बल्कि उनकी जैव-अपघटन क्षमता और गतिशीलता को भी बेहतर बनाती है। इससे भविष्य में बड़े पैमाने पर मिट्टी शोधन के लिए यह तकनीक अत्यंत उपयोगी साबित हो सकती है।-डॉ. अशरफ मतीन, अध्यक्ष, पेट्रोलियम अध्ययन विभाग, एएमयू

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्फैक्टेंट्स तकनीक का हुआ परीक्षण

जेमिनी सर्फैक्टेंट्स का परीक्षण किया गया। प्रयोगों से यह सामने आया कि यह सर्फैक्टेंट्स न केवल पारंपरिक सर्फैक्टेंट्स की तुलना में कम मात्रा में अधिक प्रभावी हैं, बल्कि जैव-अपघटनीय और सुरक्षित भी हैं। इनके मिश्रण से पीएएचएस की घुलनशीलता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई, जिससे मिट्टी से इनके निष्कासन की क्षमता भी बढ़ी। अध्ययन में पाया गया कि जेमिनी सर्फैक्टेंट्स और नॉन-आयोनिक सर्फैक्टेंट्स ब्रिज-58 का मिश्रण सबसे अधिक प्रभावी रहा। इस मिश्रित प्रणाली ने मिट्टी से विषैले हाइड्रोकार्बन को हटाने में सफलता दिखाई।

क्या है सर्फेक्टेंट
एक ऐसा केमिकल होता है जो पानी या किसी तरल पदार्थ की सतह के तनाव को कम करता है, जिससे वह चीज अच्छे से फैलती और गीली होती है। एक हिस्सा पानी पसंद करता है और दूसरा पानी से दूर भागता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें