फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू डिप्लोमा इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा रद्द

Wed, 18 May 2016 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
एएमयू
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय प्रशासन ने 15 मई को आयोजित डिप्लोमा इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा रद्द कर दी है। यह फैसला प्रवेश परीक्षा के दौरान हिंदी एवं उर्दू में प्रश्न नहीं पूछे जाने के कारण लिया गया है। जल्द ही   परीक्षा की नई तिथि घोषित की जाएगी। अमर उजाला ने यह खबर 16 मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी।
विज्ञापन

15 मई (रविवार) को डिप्लोमा इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा अलीगढ़ समेत देश के विभिन्न शहरों में शाम 4 से 6 बजे के बीच हुई थी। अलीगढ़ में इसके लिए 33 केंद्र बनाए गए थे। पूरे देश से 20324 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे। प्रवेश परीक्षा के प्रश्न पत्र सिर्फ अंग्रेजी में थे।
हिंदी एवं उर्दू में प्रश्न पत्र नहीं आने पर अभ्यर्थियों ने विरोध जताया था। उनका कहना था कि उन्होंने हिंदी एवं उर्दू में तैयारी की है। अंग्रेजी भाषा के प्रश्न उनके समझ में नहीं आए जिसकी वजह से वे प्रश्नों के उत्तर नहीं दे पाए। कंट्रोलर ऑफिस में भी दर्जनों छात्रों ने शिकायत दर्ज कराई थी। मंगलवार को एकेडमिक काउंसिल की बैठक के बाद कंट्रोलर प्रो. जावेद अख्तर ने बताया कि डिप्लोमा इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा रद्द कर दी गई है। 25 मई तक परीक्षा की तिथि घोषित कर दी जाएगी। अबकी बार प्रवेश परीक्षा में तीनों भाषाओं अंग्रेजी, हिंदी एवं उर्दू में प्रश्न पत्र होंगे। इसके लिए कोई नया आवेदन नहीं लिया जाएगा। परीक्षा भी वहीं होंगे, जहां 15 मई को हुए थे। पुराना एडमिट कार्ड ही काम आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें