फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: कक्षा छठवीं और नौवीं की प्रवेश परीक्षा आज, 31 केंद्रों पर त्रिस्तरीय जांच से गुरजेंगे विद्यार्थी

Sun, 11 May 2025 11:13 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एएमयू में कक्षा 6 व कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा के लिए 31 केंद्र बनाए गए हैं। वहां पर विद्यार्थियों को त्रिस्तरीय जांच से गुजरना पड़ेगा, तब परीक्षा केंद्र पर एंट्री मिलेगी। 
विज्ञापन
एएमयू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के कक्षा 6 और कक्षा 9 की प्रवेश परीक्षा आज 31 केंद्रों पर है। दोनों कक्षाओं की प्रवेश परीक्षा में 23 हजार विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा को लेकर 10 मई देर शाम तक तैयारियां की गईं। परीक्षा कक्ष में सीटों पर रोल नंबर पर चस्पा किए गए। 

विज्ञापन


9वीं कक्षा में प्रवेश के लिए 14 हजार 375 विद्यार्थियों ने आवेदन किया। यह प्रवेश परीक्षा सुबह 10 से शुरू हो गई है, जो दोपहर 12 बजे तक होगी। छठवीं कक्षा में प्रवेश के लिए 8 हजार 776 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है। यह परीक्षा शाम 4 से 6 बजे तक होगी।

सहायक नियंत्रक (प्रवेश) फैसल फरीद ने बताया कि परीक्षा के लिए यूनिवर्सिटी परिसर में भौतिक, भूगोल, वनस्पति, जंतु, विधि विभाग, सीनियर सेेकेंडरी स्कूल, सांख्यिकी, एएमयू एबीके हाईस्कूल, वीमेंस पॉलिटेक्निक, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, आर्किटेक्चर इंजीनियरिंग ब्लॉक, एफए, ईसी, जेएन मेडिकल कॉलेज, एएमयू एबीके हाईस्कूल नई बिल्डिंग, एएमयू अब्दुल्लाह स्कूल में केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए लखनऊ, रामपुर, बिजनौर, सहारनपुर, मेरठ, कानपुर, फिरोजाबाद, आगरा, एटा, कासगंज, बुलंदशहर, बरेली, शाहजहांपुर, अमरोहा इटावा, संभल, बिहार, कोलकाता, जम्मू-कश्मीर व दिल्ली के विद्यार्थियों ने आवेदन किया। सभी विद्यार्थी 10 मई की देर रात तक अलीगढ़ आ गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें