फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja Mahendra Pratap Singh University: वेबसाइट को आधे घंटे तक किया हैक, विवि प्रशासन ने लगाई संचालन पर रोक

Sun, 11 May 2025 10:55 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आरएमपीएसयू की वेबसाइट को हैकरों ने हैक कर लिया। वेबसाइट पर हैक्ड बाई जेड बीएल 4सीएक्स-एच4टी टीम लिखा आने लगा। विवि ने तुरंत वेबसाइट संचालन पर रोक लगा दी।
विज्ञापन
विवि की वेबसाइट पर हैक का संदेश - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) की वेबसाइट को हैकरों ने आधे घंटे तक हैक कर ली। इसकी जानकारी मिलने पर विवि प्रशासन हरकत में आया। विवि प्रशासन ने 07.45 बजे बाद वेबसाइट के संचालन पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन


10 मई रात 7:15 बजे विश्वविद्यालय की वेबसाइट को हैकरों ने हैक कर लिया। वेबसाइट के होम पेज पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री के नीचे जहां कुलपति की तस्वीर और नाम होता है, उस जगह पर हैक्ड बाई जेड बीएल 4सीएक्स-एच4टी टीम लिखा था। विवि के परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव ने बताया कि जैसे ही उन्हें वेबसाइट हैक होने की जानकारी मिली, 7:45 बजे वेबसाइट का संचालन बंद करा दिया गया। उन्होंने कहा कि वेबसाइट हैक होने से विद्यार्थियों का डेटा चोरी हो सकता था। परीक्षा परिणाम काफी सुरक्षित है। हैक के मामले में जांच की जाएगी।

एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अंकुर शर्मा ने बताया कि वेबसाइट पर लाखों विद्यार्थियों का डेटा है। परीक्षा परिणाम जानने के लिए उन्होंने वेबसाइट देखी, तो पता चला कि उसे हैकरों ने हैक कर रखा है। इसलिए परीक्षा परिणाम नहीं जान सके। वेबसाइट हैक करने की जानकारी विश्वविद्यालय के अधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन


अब सही है वेबसाइट
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अब सही है। उस पर हैक्ड बाई जेड बीएल 4सीएक्स-एच4टी टीम भी  लिखा नहीं आ रहा है। यह है विवि की वेबसाइट - https://rmpssu.ac.in/

हर अंक के नाम पर मांगे जा रहे 200-200 रुपये
पिछले कुछ दिनों से अनजान मोबाइल नंबर से फेल विद्यार्थियों के पास संदेश आ रहा था। इसमें व्यक्ति परीक्षा परिणाम में संशोधन करने के नाम पर 200-200 रुपये प्रति अंक के हिसाब से मांग कर रहा था। अंकुर शर्मा ने बताया कि इसकी जानकारी विवि को दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें