फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: 12वीं का रिजल्ट घोषित, इशिता टॉपर तो मान्य दूसरे, जम्मू-कश्मीर की तफीम नजीर तीसरे स्थान पर

Sun, 12 Apr 2026 01:49 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

इस बार टॉपर के अंक पिछली बार की टॉपर कृतिका कौशल से कम हैं। कृतिका को 493 अंक मिले थे। दूसरे स्थान पर रहने वालीं रिम्शा जफर खान को 491 अंक मिले थे।
विज्ञापन
टॉपर इशिता गर्ग, मान्य गुप्ता व तफीम नजीर - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) की सत्र 2025-26 की सीनियर सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट बोर्ड का परीक्षा परिणाम 11 अप्रैल को जारी हो गया। सीनियर सेकेंडरी स्कूल (गर्ल्स) की छात्रा इशिता गर्ग ने 500 में से 491 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया है। एसटीएस स्कूल के मान्य गुप्ता ने 490 अंकों के साथ दूसरा जबकि सीनियर सेकेंडरी स्कूल (गर्ल्स) की तफीम नजीर ने 488 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. मुजीब उल्लाह जुबेरी ने बताया कि परीक्षा में 2,671 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसमें 2,543 सफल जबकि 128 परीक्षार्थी फेल हुए। सीनियर सेकेंडरी स्कूल (बॉयज) के हादी अहमद ने 486 अंकों के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया। पांचवें स्थान पर संयुक्त रूप से सीनियर सेकेंडरी स्कूल (गर्ल्स) की अलवीना अंसारी, हमनाह इस्लाम, सना खान और एएमयू गर्ल्स स्कूल की कृतिका अग्रवाल रहीं। सभी ने 485-485 अंक हासिल किए।

इस बार टॉपर के अंक पिछली बार की टॉपर कृतिका कौशल से कम हैं। कृतिका को 493 अंक मिले थे। दूसरे स्थान पर रहने वालीं रिम्शा जफर खान को 491 अंक मिले थे। कुलपति प्रो. नईमा खातून, प्रो-वाइस चांसलर प्रो. मोहम्मद मोहसिन खान, डायरेक्टरेट ऑफ स्कूल एजुकेशन की डायरेक्टर प्रो. कुदसिया तहसीन ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंजीनियर बनना चाहती हैं : इशिता
एएमयू के स्कूल की 12वीं परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त करने वालीं इशिता गर्ग ने कहा कि वह इंजीनियर बनना चाहती हैं। जेईई मेन की परीक्षा दे चुकी हैं, जबकि एडवांस्ड की तैयारी कर रही हैं। रामघाट रोड स्थित अवंतिका फेज-2 की रहने वाले डॉ. राहुल गर्ग और शालिनी गर्ग की बेटी इशिता ने बताया कि 10वीं में 97.6 अंक हासिल किया था।

डॉक्टर बनना चाहते हैं : मान्य
एएमयू के स्कूल की 12वीं परीक्षा में दूसरा स्थान करने वाले मान्य गुप्ता ने कहा कि वह डॉक्टर बनेंगे। शहर के मेलरोज बाईपास के लक्ष्मी रमन गुप्ता और सविता गुप्ता के बेटे मान्य ने 10वीं में पांचवां स्थान हासिल किया था। मान्य ने कहा कि वह अब नीट की परीक्षा की तैयारी में जुट गए हैं।

एएमयू से बीए करना चाहूंगी : तफीम
एएमयू के स्कूल की 12वीं परीक्षा में तीसरा स्थान करने वालीं जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले की तफीम नजीर ने कहा कि वह एएमयू से बीए करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें टॉप-फाइव में रहने की उम्मीद थी। तफीम के पिता नजीर अहमद ने बताया कि बेटी की ख्वाहिश एएमयू से बीए करने की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें