फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंटेज कार से कैंपस पहुंचे चांसलर का जोरदार स्वागत

Fri, 26 Feb 2016 02:08 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एएमयू के चांसलर डॉ. सय्यदना मुफ्द्दल सैफुद्दीन के एएमयू में पहली बार आगमन पर शानदार स्वागत किया गया। आगरा से उनकी विंटेज कार जैसे ही बाब-ए-सैयद पर आई वहां मौजूद बैंड ने उनका स्वागत किया। चांसलर लॉज पर प्रो. चांसलर नवाब इब्ने सईद खां ऑफ छतारी, कुलपति जनरल जमीरउद्दीन शाह, पीवीसी एसअहमद अली, रजिस्ट्रार डॉ. असफर अली खान, वित्त अधिकारी प्रो. एसएम जावेद अख्तर, कंट्रोलर प्रो. जावेद अख्तर, प्रोक्टर प्रो. एम मोहसिन खान सहित ईसी के सदस्यों, सभी संकायों के डीन, कॉलेजों के प्राचार्य भी मौजूद थे।चांसलर सैय्यदना ने सबसे पहले संकायों के डीन, कॉलेजों के प्राचार्य और ईसी के सदस्यों के साथ उनके अभिनंदन में शरीक छात्र व छात्राओं को पैन के रूप में उपहार भेंट किये। 
विज्ञापन

सैय्यदना की पत्नी का कुलपति की पत्नी सबीहा सीमी शाह ने अभिनंदन किया। इस अवसर पर दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि फ्रेंक एफ  इस्लाम और उनकी पत्नी ने भी चांसलर से भेंट की। सभी ने फूलों का गुलदस्ता पेश कर बोहरा समुदाय के धर्म गुरू का हार्दिक स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें