फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई राज्यों में खोले जाएं एएमयू केंद्र : गुलाम अली

विज्ञापन
सांसद गुलाम अली का स्वागत करती कुलपति प्रो. नईमा खातून, पीवीसी प्रो. मोहसिन खान। - फोटो : samvad
विज्ञापन
राज्यसभा सदस्य व एएमयू कोर्ट सदस्य गुलाम अली खटाना ने कहा कि असम, जम्मू-कश्मीर समेत देश के कई शहरों में एएमयू केंद्र खुलने चाहिए। उन्होंने एएमयू में हॉस्टल कमी पर चिंता जताई। कहा कि इसके लिए शिक्षा मंत्रालय और यूजीसी को प्रस्ताव भेजे जाने चाहिए।
विज्ञापन



सांसद ने एएमयू के हॉस्टल की कमी, शैक्षणिक, प्रशासनिक, आधारभूत संरचना और विकासात्मक मुद्दे पर यूनिवर्सिटी प्रशासन से खुलकर बात की। उन्होंने कुलपति प्रो. नईमा खातून से मुलाकात की। बैठक का एक प्रमुख मुद्दा हॉस्टल की कमी रहा। सांसद को बताया गया कि वर्तमान में 16000 विद्यार्थियों के लिए ही हॉस्टल क्षमता उपलब्ध है, जबकि संख्या 36000 से अधिक हो चुकी है।




बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को कैंपस के बाहर रहना पड़ रहा है। यह चिंता का विषय है। एएमयू की आवासीय व्यवस्था उसकी शैक्षणिक संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है, जिसे सशक्त किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नए शैक्षणिक पाठ्यक्रम शुरू होने के बावजूद शिक्षकों की समय पर नियुक्ति नहीं हो रही है। छात्रों से शिकायतें प्राप्त हुई हैं कि कई पाठ्यक्रम प्रारंभ तो हो जाते हैं, लेकिन शिक्षकों की नियुक्तियां लंबित रहने से पढ़ाई और शैक्षणिक गुणवत्ता प्रभावित होती है। बैठक में कुलपति, पीवीस प्रो. मोहम्मद मोहसिन खान, कुलसचिव प्रो. आसिम जफर, प्रॉक्टर प्रो. नवेद खान, वित्त अधिकारी नूरुल सलाम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें