एएमयू सैंटनरी गेट से निकला पत्थर।
- फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) सैंटनरी गेट का पत्थर गिर गया। यह गेट एएमयू के सौ साल पूरा होने पर बना था, जिसका ऑनलाइन उद्घाटन 17 अक्तूबर 2020 को शताब्दी समारोह पर एएमयू के चांसलर डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफउद्दीन ने किया था।
मंगलवार दोपहर दो बजे अचानक सैंटनरी गेट का पत्थर गिर गया। गेट की ऊंचाई करीब 50 फुट है। गनीमत रही कि मौके पर कोई सुरक्षा कर्मी मौजूद नहीं था। पत्थर गिरने से चंद सेकंड पहले यहां से प्रॉक्टर का वाहन हटा था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। गौरतलब हो कि सैंटनरी गेट सुर्खियों में रहा है। पहले बड़ा लोहे का गेट गिर गया था, जिसे जैसे-तैसे खड़ा किया गया। इसके बाद सैंटनरी गेट का नाम उर्दू भाषा में न होने पर हायतौबा मची। यह मुद्दा कई दिनों तक मीडिया और सोशल पर छाया रहा। फिर उर्दू में गेट नाम लिखा गया। गेट के निर्माण में करीब एक करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होने का अनुमान है। छात्र नेता मोहम्मद आरिफ त्यागी ने बताया कि गेट को बनाने वाले इंजीनियर, ठेकेदार और मैटेरियल की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसे बने अभी डेढ़ साल भी नहीं हुए कि गेट से पत्थर गिरने लगे हैं।