एएमयू कांड में तीन और संदिग्ध पुलिस ने हिरासत में लिए हैं, जिनसे लगातार पूछताछ चल रही है। हालांकि इन तीनों के नाम आगजनी-तोड़फोड़ में प्रकाश में आए हैं। मगर अभी इन तीनों से साथियों के नामों को लेकर पूछताछ चल रही है। देर रात तक एसआईटी तीनों से पूछताछ में जुटी थी।
एएमयू कांड में हत्या के नामजदों की गिरफ्तारी के लिए उनके मूल पतों व परिचित ठिकानों पर पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही हैं। हालांकि मंगलवार शाम तक पुलिस को इनके संबंध में किसी तरह की कोई ठोस सूचना नहीं मिली। वहीं पुलिस ने स्थानीय स्तर से हुई मुखबिरी के आधार पर पुलिस ने तीन अन्य लोग भी हिरासत में लिए हैं, जिनके नाम आगजनी व तोड़फोड़ में प्रकाश में आए हैं।
इन तीनों की मदद से पुलिस उनके अन्य साथियों तक पहुंचने के लिए प्रयासरत है। सीओ तृतीय राजीव सिंह के अनुसार अभी हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ जारी है। बाकी टीमें दबिश दे रही हैं।