फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू बवाल : भाजपा विधायक के पौत्र अजय सिंह सहित आठ छात्र निलंबित, परिसर में प्रवेश पर प्रतिबंध

Thu, 14 Feb 2019 01:36 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
Abdullah College students go to join Baba-e-Syed. - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मंगलवार को एएमयू में हुए बवाल में भाजपा विधायक दलवीर सिंह के पौत्र ठाकुर अजय सिंह सहित विश्वविद्यालय के दो छात्र गुटों के आठ छात्रों को निलंबित कर उनके कैंपस में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन



एएमयू प्रॉक्टर प्रो. एम मोहसिन खान ने बरौली के भाजपा विधायक के पौत्र व एलएलएम छात्र अजय सिंह, सुलेमान हॉल के बीटेक छात्र मनीष कुमार (निवासी टप्पल), वीएम हॉल निवासी एमएससी केमेस्ट्री के छात्र अमन शर्मा (अनूपशहर, बुलंदशहर) एवं सुलेमान हॉल के बीटेक छात्र पवन जादौन (हाथरस) को निलंबित कर कैंपस में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।


निलंबित छात्रों पर बाहरी युवकों के साथ सुलेमान हॉल के इमरान खान के कमरे से बैग व अन्य महत्वपूर्ण सामान छीनने, धमकी देने, बाब-ए-सैयद एवं प्रशासनिक ब्लॉक पर हंगामा कर माहौल खराब करने तथा यूनिवर्सिटी में कानून व्यवस्था की समस्या पैदा करने के साथ-साथ सांप्रदायिक सौहार्द के माहौल को खराब करने का आरोप लगा है।
विज्ञापन




छात्रों के दूसरे गुट से सुलेमान हॉल के बीटेक छात्र इमरान खान (फिरोजाबाद), सुलेमान हॉल के बीटेक छात्र अब्दुल मबूल (सिद्धार्थनगर), डॉ. बीआर अंबेडकर हॉल के बीएसडब्ल्यू छात्र फरहान जुबैरी (बदायूं) एवं डॉ. बीआर अंबेडकर हॉल के बीएएलएलबी छात्र आदिल खान (मथुरा) को निलंबित किया गया है। 



निलंबित इमरान और उनके साथियों पर मनीष कुमार के कमरे के सामने 9 फरवरी को पटाखे फोड़ने, गाली-गलौज एवं मारपीट करने, बाहरी युवकों के साथ कैंपस में हिंसा फैलाने और माहौल खराब करने के साथ-साथ यूनिवर्सिटी का नाम बदनाम करने का आरोप भी लगा है। एएमयू पीआरओ आफिस के एमआईसी प्रो. शाफे किदवई ने बताया कि आठों छात्रों को जांच तक के लिए निलंबित कर कैंपस प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें