फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: बीए, बीएससी और बी.कॉम (आनर्स) की प्रवेश परीक्षा 30 अप्रैल को, अलीगढ़ में बनाए गए 12 एग्जाम सेंटर

Sat, 29 Apr 2023 08:18 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एएमयू में बीए की प्रवेश परीक्षा के लिए अलीगढ़ केंद्र सहित देश के अन्य राज्यों में बने अन्य केंद्रों पर 7394 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।  इसके लिए अलीगढ़ में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
एएमयू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) की बीए, बीएससी और बी.कॉम (आनर्स) की प्रवेश परीक्षा 30 अप्रैल को होगी। इसके लिए अलीगढ़ में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन


एएमयू में बीए की प्रवेश परीक्षा के लिए अलीगढ़ केंद्र सहित देश के अन्य राज्यों में बने अन्य केंद्रों पर 7394 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यह प्रवेश परीक्षा शाम 4 बजे से 6 बजे तक होगी। अलीगढ़ में प्रवेश परीक्षा के लिए 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 

बीएससी और बी.कॉम की प्रवेश परीक्षा प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। बीएससी की प्रवेश परीक्षा के लिए 8828 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। एएमयू में 12 परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा होगी। बी.कॉम की प्रवेश परीक्षा के लिए 3713 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यह प्रवेश परीक्षा अलीगढ़ में 6 परीक्षा केंद्रों पर होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें