युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजा भैया ने एएमयू के संस्कृत विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर अरिमर्दन सिंह पाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की थाना सिविल लाइंस में तहरीर दी है। 30 जनवरी को राजा भैया ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान संस्कृत विभाग के अध्यक्ष प्रो. मोहम्मद शरीफ पर फर्जी नियुक्ति करने का आरोप लगाया है। राजा ने कहा है कि सुल्तानपुर जिले की इसौली सीट से शरीफ विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। उन्होंने टिकट के बदले अरिमर्दन सिंह पाल को नौकरी देने का आरोप लगाया है। इस संंबंध में प्रो. मोहम्मद शरीफ ने कहा कि जो आरोप लगाया गया है, वह निराधार है, किसी को भी नौकरी दस्तावेज के आधार मिलती है, जो अरिमर्दन सिंह पाल के पास है।
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें उनकी आवाज नहीं है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिये उनकी आवाज को मिक्स किया गया है।-अरिमर्दन सिंह पाल, असिस्टेंट प्रोफेसर, संस्कृत विभाग एएमयू
मोदी-योगी को सोशल मीडिया पर अपशब्द कहने की तहरीर मिल गई है। तहरीर के आधार पर जांच होगी। जांच के बाद कार्रवाई होगी।-अभय पांडेय, सीओ, सिविल लाइंस