फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: छात्रों के दो गुटों में छींटाकशी पर विवाद, एएमयू के पूर्व छात्र को गोली मारी, मेडिकल में भर्ती

Sun, 20 Apr 2025 11:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

यूसुफ एएमयू का पूर्व छात्र है। किसी बात को लेकर दो गुटों में छींटाकशी पर विवाद हुआ। सऊद ने यूसुफ से पहले हाथापाई की। फिर तमंचे से गोली मार दी।
विज्ञापन
एएमयू के पूर्व छात्र को मारी गोली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में मेडिकल कॉलेज रोड के जकरिया मार्केट पर 19 अप्रैल मध्य रात्रि एएमयू के पूर्व छात्रों के दो गुटों में छींटाकशी पर हुए विवाद में एक पूर्व छात्र को गोली मार दी गई। गोली उसकी जांघ से होकर पार निकल गई। आनन-फानन उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों को तलाश रही है। रविवार शाम तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

विज्ञापन


सिविल लाइंस के जमालपुर उमर मस्जिद निवासी यूसुफ एएमयू का पूर्व छात्र है। वह एएमयू की छात्र राजनीति मेें सक्रिय एक गुट से ताल्लुक रखता है। 19 अप्रैल की मध्य रात्रि वह अपने तीन चार साथियों संग जकरिया मार्केट स्थित चाय की दुकान पर चाय पीते समय बात कर रहा था। वहां बराबर में ही एक अन्य पूर्व छात्र सऊद हटेला अपने कुछ साथियों संग खड़ा बात कर रहा था। इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों में छींटाकशी पर विवाद हुआ। 

आरोप है कि सऊद ने यूसुफ से पहले हाथापाई की। फिर तमंचे से गोली मार दी। सीओ तृतीय अभय पांडेय के अनुसार मामले में सऊद हटेला नाम के युवक पर आपसी कहासुनी के विवाद में गोली मारने का आरोप है। घायल ने रंगदारी मांगने से जुड़ा कोई विवाद बताया है। अभी तहरीर का इंतजार है। आरोपी को तलाशा जा रहा है। तहरीर के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें