फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: ईंट भट्ठे के आफिस की छत से गिरकर मजदूर की मौत, मुंह-नाक से बह रहा था खून, पुलिस जांच में जुटी

Sun, 20 Apr 2025 10:36 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

ईंट भट्ठे का मजदूर छत पर सो रहा था। रात को लघुशंका के लिए उठा। छत से नीचे गिर गया। जिससे मजदूर की मौत हो गई। थाना पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के जरिये मौके पर साक्ष्य एकत्र कराए।
विज्ञापन
भट्ठे पर जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

19 अप्रैल की देर रात गांव थिरामई स्थित एक ईंट भट्ठे की छत से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। 20 अप्रैल की सुबह लोगों की नजर पड़ी तो ईंट भट्ठे के मुनीम को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


गांव घरौली हमीरपुर निवासी गंगाराम (40) पुत्र बद्री प्रसाद ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे। मुनीम रिंकू के अनुसार करीब 20 दिन से भट्ठे का काम बंद चल रहा है। गंगाराम भट्ठे पर ही रहता था और खाना खाकर ईंट भट्ठे के आफिस की छत पर सोता था। छत पर बांउड्री नहीं है। 19 अप्रैल की रात उसने शराब पी थी और छत पर सोने चला गया था।
विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि देर रात किसी समय लघुशंका के लिए छत के किनारे गया होगा, तभी नीचे गिरा होगा। मुनीम के अनुसार 20 अप्रैल की सुबह गंगा स्नान कर लौटने पर खबर मिली कि ईंट भट्ठे पर एक युवक पड़ा है। उसके मुंह-नाक से खून बह रहा है तब वह मौके पर पहुंचे। खबर पाकर ईंट भट्ठा मलिक राजवीर सिंह और पुलिस भी पहुंच गई। गंगाराम की मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन


थाना पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के जरिये मौके पर साक्ष्य एकत्र कराए। बताते हैं कि एक माह पहले ही उसकी पत्नी अपने चारों बच्चों सहित गांव गई थी। थाना प्रभारी बालेंद्र सिंह के अनुसार परिवार को खबर दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें