एसएस साउथ हॉल की वार्डन कोठी, इसे हॉल में बदलने की मांग
- फोटो : अमर उजाला
कमरे में बेड हैं, पढ़ाई का इंतजाम नहीं
हॉल की एनेक्सी की तस्वीर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां छात्रों की दिनचर्या कितनी मुश्किल होती होगी। एक तरफ रहने की सीमित जगह है तो दूसरी तरफ पढ़ने के लिए कुर्सी-मेज तक नहीं हैं। सवाल है कि छात्र अपना शोध कार्य कैसे करें, किताबें खोलकर एकाग्रता से पढ़ाई कहां करें और चैन की नींद कैसे लें ? छत और दीवारों की जर्जर हालत अलग परेशानी पैदा कर रही है।
106 साल की विरासत
106 वर्ष पहले स्थापित हुई एएमयू की पहचान देश की ऐतिहासिक शिक्षण संस्थाओं में है। किसी भी संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता केवल कक्षाओं और डिग्रियों से नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को मिलने वाले माहौल से भी तय होती है।
एसएस नॉर्थ हॉल का निरीक्षण आज
यूनिवर्सिटी अफसर सोमवार को एसएस नॉर्थ हॉल का निरीक्षण करेंगे। 22 नवंबर के अंक में “बदहाल पिंजड़े में छटपटा रहीं बुलबुलें” शीर्षक से छपी खबर के बाद यूनिवर्सिटी अफसर हरकत में आ गए हैं। डीएसडब्ल्यू प्रो. मोहम्मद अतहर अंसारी, बिल्डिंग डिपार्टमेंट के अफसरों के साथ हॉल का निरीक्षण करेंगे।
वार्डन की आलीशान कोठी पर उठे सवाल
यूनिवर्सिटी में वार्डन के लिए आलीशान कोठी बनी है, जिसमें सिर्फ एक-दो वार्डन रहते हैं। छात्रनेता अब्दुल वहीद ने इस कोठी पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि अगर आलीशान कोठी को हॉल बना दिया जाए तो कम से कम 50 से 60 बेड लग सकते हैं। इससे विद्यार्थियों को सहूलियतें मिलेंगी।