फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू : वर्ष 2021-22 की प्रवेश परीक्षाएं स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना महामारी के चलते अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) द्वारा शैक्षिक सत्र 2021-22 के लिए होने वाली विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। परीक्षा कंट्रोलर मुजीब उल्ला जुबेरी द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार प्रवेश परीक्षाओं की संशोधित तारीख बाद में घोषित की जाएगी। वहीं, 2020-21 की सेमेस्टर परीक्षाएं आनलाइन होंगी, जिसका शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

हाल ही में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के अल्लामा इकबाल हॉल में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा दे रहे तीन छात्र संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन महामारी से बचाव के संबंध में सतर्क हो गया। विश्वविद्यालय में बाहरी लोगों के प्रवेश को प्रतिबंधित किया गया। साथ ही कार्यालयों में मास्क और सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी किए गए। विश्वविद्यालय प्रशासन का मानना है कि विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा के लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं है। इसलिए उनको स्थगित करने का फैसला लिया गया है।
इस बीच, कुलपति की अध्यक्षता में विभिन्न फैकल्टी के डीन, कालेजों और पालीटेक्निक के प्राचार्यों और अन्य अधिकारियों की एक सलाहकार बैठक में यह निर्णय लिया गया कि शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए विभिन्न फैकल्टी की कक्षाएं सेमेस्टर के समाप्त होने तक पुराने और नए छात्रों के लिये आनलाइन तरीके से ही चलेंगी। इसके अलावा 2020-21 की सेमेस्टर परीक्षाएं भी आनलाइन होंगी, जिसका शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें