विद्या नगर स्थित विनीत कोचिंग में एएमयू 12वीं की बोर्ड परीक्षा में पास होने पर ख्याति सिंह, शैली र?
- फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) ने बृहस्पतिवार को 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इसमें अंसब अतीक ने टॉप किया है, जबकि यशस्वी सिंह ने मानविकी व आयुष वार्ष्णेय ने कॉमर्स वर्ग में टॉप किया है।
विज्ञान वर्ग में 500 में से 491 अंक हासिल कर अंसब टॉपर बनीं। यशस्वी ने मानविकी वर्ग में 500 में से 484 अंक हासिल किए, जबकि आयुष वार्ष्णेय ने कॉमर्स वर्ग में 500 में से 489 अंक हासिल किए हैं। परीक्षा में 2747 छात्र-छात्राएं शामिल हुईं, जिसमें 2743 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुईं।
12वीं का परीक्षा परिणाम 99.85 फीसदी रहा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. मुजीब उल्लाह जुबैरी ने बताया कि परीक्षा में 1564 बालक व 1183 बालिकाएं शामिल हुई थीं। इनमें 1182 बालिकाएं और 1561 बालक पास हुए। एएमयू के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने उनके प्रयासों की सराहना की उनके बेहतर भविष्य की कामना की।