फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू छात्रा के पीछे पड़ा अमरोहा का युवक दबोचा, गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा से आकर यहां एएमयू में 12वीं की पढ़ाई कर रही छात्रा को कई दिन से अमरोहा का ही रहने वाला एक युवक तंग कर रहा था। राह चलते छात्रा का पीछा करना, दोस्ती का दबाव बनाना, बात न मानने पर गलत अंजाम के लिए तैयार रहने जैसी धमकियां दे रहा था।
विज्ञापन

इन बातों से आजिज छात्रा शुक्रवार शाम को सिविल लाइंस थाने पहुंच गई। जहां पुलिस से आरोपी की पहचान बताते हुए शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शनिवार को उसे जेल भेज दिया।
घटनाक्रम के अनुसार अमरोहा जिले की छात्रा यहां किराये पर रहकर एएमयू से 12वीं की पढ़ाई कर रही है। उसी के क्षेत्र का युवक अनस पुत्र अकरम निवासी सिहाली जागीर हसनपुर गजरौला जिला अमरोहा इन दिनों यहां आया हुआ है जो सऊद अपार्टमेंट में रहकर एएमयू से पढ़ाई कर रहे अपने दोस्त के पास रह रहा था।
विज्ञापन

छात्रा का आरोप है कि वह कई दिन से उसका पीछा करते हुए उसके साथ छेड़खानी कर रहा था और तरह-तरह से दबाव बनाते हुए दोस्ती का प्रस्ताव रख रहा था। जब छात्रा इन बातों से आजिज आ गई तो उसने पुलिस की मदद ली। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस अमित कुमार के अनुसार प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें