फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः कोहरे के चलते तीन महीने निरस्त रहेगी आम्रपाली एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे प्रशासन ने ठंड और बढ़ते कोहरे के मद्देनजर तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। कुछ ट्रेनों के संचालन में हेरफेर कर ट्रेनों को निरस्त करना प्रारंभ हो गया है। आम्रपाली एक्सप्रेस (कटिहार-अमृतसर ) का संचालन तीन महीने के लिए निरस्त कर दिया गया है। जबकि बुधवार को चार ट्रेन रद्द हो गईं।
विज्ञापन

रेलवे प्रशासन हर वर्ष ठंड और कोहरे को देखते हुए कुछ ट्रेनों का संचालन निरस्त कर देता है। एक दिसंबर आते ही निरस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कटिहार से अमृतसर जाने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस को 28 फरवरी 2022 तक के लिए निरस्त कर दिया गया है। अमृतसर से चलने वाली आम्रपाली एक्सप्रेस चार दिसंबर से तीन मार्च 2022 तक निरस्त रहेगी। वहीं बुधवार को कोहरे के चलते 14006 लिच्छवी एक्सप्रेस, 14218 ऊंचाहार एक्सप्रेस, 12226 कैफियत एक्सप्रेस व आनंद विहार टर्मिनल से चलकर भागलपुर तक जाने वाली 22406 गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रही। उत्तर मध्य रेलवे के पीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि हर साल की तरह ठंड को देखते हुए तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।
कालिंदी एक्सप्रेस में जुड़े दो कोच
भिवानी व कानपुर सेंट्रल के मध्य चलने वाली 14724-14723 कालिंदी एक्सप्रेस में यात्रियों की सीट उपलब्धता व आरामदायक सुविधा के लिए अस्थायी रूट से दो कोच जोड़ दिए गए हैं। जिसके तहत वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक व शयनयान श्रेणी का एक कोच जोड़ा गया है। भिवानी से कानपुर की तरह जाने वाली ट्रेन रात को पौने एक बजे के लगभग अलीगढ़ आती है। जबकि कानपुर से चलकर भिवानी जाने वाली ट्रेन दो बजे के लगभग अलीगढ़ जंक्शन आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें