जिले में बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए परिवहन विभाग ने यातायात नियमों को तोड़ने वाले वाहन चालकों पर सख्ती का निर्णय लिया है। तीन बार नियम तोड़ने वाले चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने के साथ ही निरस्त भी किए जाएंगे। एक जनवरी से 20 फरवरी 2025 तक कुल 770 ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। आरटीओ प्रशासन दीपक शाह के अनुसार यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
पांच साल में इस तरह हुए वाहनों के चालान
वर्ष, कुल चालान, कुल शमन शुल्क
2020, 127660, 98,35,300
2021, 349158, 2,96,71,800
2022, 322508, 2,53,26,250
2023, 339748, 2,83,64,200
2024, 5,53,812, 3,09,69,383