फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: फर्जीवाड़ा कर अमीन ने तीन साल अधिक नौकरी की, अब 8.50 लाख की होगी रिकवरी; मिलीभगत का ऐसे हुआ खुलासा

Tue, 24 Jun 2025 03:01 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

एसडीएम अतरौली मो. अमान के अनुसार हाल ही में एक सीजनल संग्रह अमीन रमेश चंद्र द्वारा शैक्षणिक प्रमाण पत्रों में हेराफेरी की शिकायत प्राप्त हुई थी। इस पर तहसील स्तर से मामले की जांच की गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के अतरौली तहसील में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सीजनल संग्रह अमीन रमेश चंद्र अपनी सेवानिवृत्ति की तारीख के बाद भी लगभग तीन साल तक नौकरी करता रहा। शिकायत के बाद हुई जांच में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। अब उनसे 8.50 लाख रुपये की रिकवरी तय की गई है। मामले में एक अन्य नियमित संग्रह अमीन सोमदत्त शर्मा को भी निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन


एसडीएम अतरौली मो. अमान के अनुसार हाल ही में एक सीजनल संग्रह अमीन रमेश चंद्र द्वारा शैक्षणिक प्रमाण पत्रों में हेराफेरी की शिकायत प्राप्त हुई थी। इस पर तहसील स्तर से मामले की जांच की गई। जांच में पाया गया कि सीजनल संग्रह अमीन रमेश चंद्र के हाई स्कूल के अंक पत्र में उनकी वास्तविक जन्मतिथि 2 अक्तूबर 1962 दर्ज थी। इस हिसाब से उन्हें अक्तूबर 2022 में ही सेवानिवृत्त हो जाना चाहिए था, लेकिन उन्होंने अंक पत्र में फर्जीवाड़ा कर अपनी जन्मतिथि को 1970 कर दिया और 19 मई 2025 तक लगातार सेवाएं देते रहे।

मिलीभगत का खुलासा और कार्रवाई
इस मामले की जांच में नियमित संग्रह अमीन सोमदत्त शर्मा की भी मिलीभगत सामने आई। सोमदत्त शर्मा तहसील स्तर पर एडब्ल्यूबीएन (वसूली बाबू) का कार्य देख रहे थे। आरोप है कि उन्होंने ही रमेश चंद्र की अवैध रूप से नियुक्ति कराकर 2022 से 2025 तक उनसे काम करवाया। इसके एवज में सोमदत्त शर्मा कथित तौर पर रमेश चंद्र से 15 हजार रुपये प्रति महीने लेते थे।
विज्ञापन


उप-जिलाधिकारी ने अब सीजनल संग्रह अमीन रमेश चंद्र से गलत तरीके से लिए गए वेतन की रिकवरी के आदेश दिए हैं। 32 हजार रुपये प्रति महीने के हिसाब से कुल साढ़े आठ लाख रुपये की राशि की रिकवरी के लिए तय की गई है। इसके अतिरिक्त, संग्रह अमीन सोमदत्त शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के भी आदेश दिए गए हैं। इस पूरे मामले में शामिल अन्य लोगों पर भी गाज गिर सकती है।

फर्जीवाड़े में शामिल सीजनल अमीन रमेश चंद्र से 8.50 लाख की रिकवरी के लिए आदेश किए हैं। संग्रह अमीन सोमदत्त शर्मा को भी निलंबित कर दिया गया है। मामले में आगे की जांच चल ही है। - मो. अमान, एसडीएम अतरौली

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें