फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मंत्रों की गूंज, कुरान की आयतों के बीच एक-दूजे के हुए 246 जोड़े

विज्ञापन
सामूहिक विवाह समारोह में जोड़े। संवाद 
विज्ञापन
किसी पिता की आंखों में बेटी की विदाई के आंसू थे तो कहीं दूल्हा-दुल्हन सात जन्मों तक साथ निभाने का वचन दे रहे थे। एक ही परिसर में कहीं मंत्र गूंज रहे थे तो कहीं निकाह पढ़ाया जा रहा था। यह भावुक और यादगार नजारा बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित समारोहों में देखने को मिला जहां जिले भर के 246 जोड़े सात फेरों के बाद परिणय सूत्र में बंध गए।
विज्ञापन


तालानगरी, खेरेश्वर चौराहा और गोंडा में आयोजित समारोहों में 219 जोड़ों का वैदिक रीति-रिवाज से विवाह कराया गया जबकि 27 जोड़ों का निकाह पढ़ाया गया। इनमें अकराबाद, धनीपुर, जवां, अतरौली, गंगीरी, बिजौली, टप्पल, चंडौस, लोधा, जलाली, छर्रा, नगर निगम, मडराक, गोंडा, खैर और इगलास ब्लॉक के जोड़े शामिल थे।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री की यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले बेटी की शादी के लिए गरीब परिवार कर्ज के बोझ तले दब जाते थे। अब सरकार ने उनकी चिंता कम कर दी है। योजना के तहत मिलने वाली सहायता राशि 51 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये किए जाने से लाभार्थियों की खुशियां और बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार, ब्लॉक प्रमुख गोंडा नरेंद्र सिंह, जिला महामंत्री शिवनारायण शर्मा, पीडी राजेश कुमार कुरील और जिला समाज कल्याण अधिकारी विनीत मलिक ने नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें