फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एमरिंड क्लब ने 20 ओवर में बनाए 303 रन

विज्ञापन
मैच के बाद विजेता टीम के खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
रठगांव में तारिक गांधी ओपन क्रिकेट सीरीज का चौथा मैच एमरिंड क्रिकेट क्लब और हमजाह क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। इसमें एमरिंड क्लब ने 20 ओवर में 303 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। हमजाह एकेडमी की टीम 286 रन ही बना सकी और मैच 19 रनों से हार गई। फैजान मोहसिन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


एमरिंड क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 303 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। फैजान मोहसिन ने 152 रन बनाए। अंशुल ने 57 और जीशान ने 44 रनों की पारी खेली। रोहित और मुश्तबा ने दो-दो विकेट लिए।


एकेडमी की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 286 रन बना सकी। निखिल ने 140 रन की पारी खेली। मोहम्मद आमिर हमजाह ने 57 और शाहनवाज ने 49 रन बनाए। धर्मवीर ने दो विकेट झटके। इस अवसर पर अल्तमश, रईस ठाकुर, अयान, आतिफ, यूसुफ, दानिश आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें