फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramji Lal Suman: सपा सांसद ने अमेरिका पर लगाए आरोप, भारत के निजी मामले में कर रहा हस्तक्षेप

Tue, 18 Mar 2025 01:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

रामजीलाल सुमन ने कहा कि हमारे देश में चुनाव कैसे होते हैं, यहां एक सतत प्रक्रिया है। ये हमारा निजी मामला है। भारत को इस धनराशि के बारे में बताना होगा, यह धनराशि किस प्रकार खर्च हुई।
विज्ञापन
सपा सांसद रामजी लाल सुमन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान समाजवादी पार्टी सांसद रामजीलाल सुमन ने अमेरिका पर भारत के निजी मामले में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाते हुए कहा है अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार नहीं, कई बार कहा है विगत चुनावों में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए अमेरिका ने 2.1 करोड़ डॉलर की धनराशि भारत को दी थी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारे देश में चुनाव कैसे होते हैं, यहां एक सतत प्रक्रिया है। ये हमारा निजी मामला है। भारत को इस धनराशि के बारे में बताना होगा, यह धनराशि किस प्रकार खर्च हुई। सुमन ने कहा यह मामला बहुत गंभीर है और प्रधानमंत्री को अपना वक्तव्य राज्यसभा में आकर अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। भारत का वित्त मंत्रालय कहता है कि इस साल कोई धनराशि प्राप्त नहीं हुई, जबकि विदेश मंत्री कह रहे हैं यह मामला बहुत गंभीर है, उसकी जांच चल रही है। सरकार का कथन विरोधाभासी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें